Skip to main content

'अपने साथी शहीदों में शामिल', हिजबुल्ला ने की नसरुल्ला के मारे जाने की पुष्टि; खाई जंग जारी रखने की कसम

हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना की ओर से हसन नसरुल्ला को मार गिराने के दावे की पुष्टि की है। हिजबुल्ला ने बयान जारी कर बताया कि उसके नेता हसन नसरल्लाह इजरायली हवाई हमले में मारे गए। साथ ही हिजबुल्ला ने यह जंग जारी रखने की भी कसम खाई है। इससे पहले इजरायल ने शुक्रवार को हिजबुल्ला हेडक्वार्टर पर हमला किया था।

अवीव। इजरायली सेना की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह ने भी पुष्टि की है कि उसके नेता और उसके संस्थापकों में से एक हसन नसरुल्ला इजरायली हवाई हमले में मारा गया।

नए टारगेट के साथ पटना पहुंचे जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी शनिवार को पटना पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और अब प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्हें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित करना है। बता दें कि जेपी नड्डा लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, दिल्ली में यहां हो सकता है नया ठिकाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी के कई विधायक पार्षद कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक-आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं। वहीं केजरीवाल ऐसे घर की तलाश में हैं। जो विवाद मुक्त हो।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़ लग गई है।

जम्मू-कश्मीर के लोग अब आतंक-अलगाव और खून-खराबा नहीं चाहते', बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं।

क्या फर्जी था महिला डॉक्टर का पोस्टमॉर्टम? CBI का खुलासा- पूरी प्रक्रिया को संदीप घोष ने किया था नियंत्रित

कोलकाता कांड पर सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा कि जूनियर महिला डॉक्टर के शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को अस्पताल के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष ने नियंत्रित किया था। मुर्दाघर सहायक ने पूछताछ में बताया कि पोस्टमार्टम के समय उसे शव के पास आने नहीं दिया गया और कमरे के एक कोने में बिठा दिया गया था।

कोलकाता:- आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार हुई जूनियर महिला डॉक्टर के शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को अस्पताल के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष ने अपने विश्वसनीय डॉक्टरों के जरिए पूरी तरह नियंत्रित किया था।