खुशखबरी...इंदिरापुरम और नोएडा के बीच जल्द रफ्तार भरेगी मेट्रो, GDA को मिले आदेश
गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने जीडीए को आदेश दिया है कि इंदिरापुरम और नोएडा के बीच मेट्रो चलाया जाए। इसके लिए हर जरूरी संभव काम शुरू हो। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित फ्लैटों की कई शिकायतें आ रही है। जिसे प्रशासन दूर करे। गर्ग ने वायु और जल प्रदूषण के साथ ही गंदगी को लेकर भी चिंता जताई है।
ग्राम प्रधान के घर बकाया वसूली को पहुंची टीम पर हमला, सवा घंटा दहशत के साए में रहे राजस्वकर्मी
राजस्व विभाग की टीम को इसका अंदाज भी नहीं था कि बसीकलां गांव में प्रधान के घर पर बकाया वसूली को जाने में जान आफत में पड़ जाएगी। लगभग सवा घंटे तक पूरी टीम को दहशत के साए में बितानी पड़ी। क्योंकि आरोपितों द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने के साथ ही तलवार से मारने की धमकी तक दी गई थीं।
शाहपुर। तीन साल पूर्व जारी हुई आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) पर बकाया वसूली को पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्राम प्रधान पति और उसके भाइयों ने हमला कर दिया। टीम को बंधक बना लिया। पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने टीम को मुक्त कराया।
तमिल नाडू होसुर के TATA इलेक्ट्रॉनिक प्लांट में भीषण आग, 1500 कर्मचारियों का किया गया रेस्क्य
तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं। जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस समय करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
नैनीताल झील में वन विभाग के अस्थाई कर्मी का शव मिलने से सनसनी, इससे पहले पूर्व प्रोफेसर की मिली थी बॉडी
नैनीताल की प्रसिद्ध झील में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला है। मृतक की पहचान कमलुवागांजा रोड कुसुमखेड़ा थाना मुखानी निवासी 36 वर्षीय सौरभ भट्ट के रूप में हुई है। सौरभ भट्ट वन विभाग में अस्थाई कर्मचारी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तुलसी पूजा नियम:- रोजाना करते हैं तुलसी की पूजा, तो जरूर जानें ये बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
माता तुलसी की पूजा का शास्त्रों में विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि देवी की पूजा करने से जीवन में शुभता आती है लेकिन तुलसी पूजन में अनजाने में कई बार ऐसी गलतियां हो जाती है जिसे हम अनदेखा कर देते हैं जो कि नहीं करना चाहिए तो चलिए जानते हैं कि तुलसी पूजन के दौरान किन बातों का ध्यान देना चाहिए?
मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद एक्शन में पुलिस
आतंकी खतरे के बारे में अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने मुंबई में कई धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस कर्मियों को धार्मिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मॉक ड्रिल करने के लिए भी कहा गया है।
मुंबई। मुंबई पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संभावित आतंकी खतरे के बारे में अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
तमिल नाडु: होसुर के TATA इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग, 1,500 कर्मचारियों का किया गया रेस्क्यू
तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं। जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस समय करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। आग लगने के कारण का अभी तक