Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी सोच समझकर धन लगाएं। आप किसी नए काम को करने के लिए कुछ समय रूक जाएं। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होने वाली है। जीवनसाथी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ के साथ-साथ खर्चा भी अधिक करना होगा।

Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर आया बड़ा अपडेट, यीडा ने बता दिया कब हो सकता है शिलान्यास

नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यमुना प्राधिकरण ने शिलान्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने कहा है कि फिल्म सिटी का शिलान्यास नवरात्र में हो सकता है। बता दें इसे सात जोन में बनाया जाना है। खबर के माध्यम से पूरी जानकारी पाएं।

ग्रेटर नोएडा। यीडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास नवरात्र में होने की संभावना है। ऐसा होने पर फिल्म सिटी का निर्माण गति पकड़ेगा। तीन साल में फिल्म सिटी बनकर तैयार हो जाएगी।

जिससे बचकर चला गया था मुंबई, 20 साल बाद वह ‘मौत’ बनकर खींच लाई… और बिखर गया हंसता-खेलता परिवार

जौनपुर के विनोद शुक्ल की उनके परिवार के सदस्यों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विनोद 20 साल पहले गांव छोड़कर मुंबई रहने लगे थे ताकि वे अपने परिवार के साथ चल रहे भूमि विवाद से बच सकें लेकिन विनोद को उनके भाइयों ने विवाद सुलझाने के बहाने घर बुलाया और हत्या कर दी। विनोद की पत्नी सुमन और दो बच्चे विशेष और प्रिशा अब उनकी मौत से आहत हैं।

Delhi Weather: अगले चार दिनों में दिल्ली से मानसून की विदाई तय, मौसम में बढ़ेगी ठंडक; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में मानसून की विदाई का समय आ गया है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून की औपचारिक विदाई हो सकती है। धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। इस साल दिल्ली में दो साल बाद मानसून में 1000 मिमी से अधिक बारिश हुई है। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 1029.9 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है।

नई दिल्ली। दिल्ली में अब वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। ऐसे में तीन-चार दिनों के भीतर मानसून यहां से औपचारिक विदाई ले सकता है। इसके बाद धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। हवाएं कमजोर होती जाएंगी, साथ ही उनकी दिशा में भी बदलाव आ जाएगा।

दिल्ली के नारायणा स्थित कार शोरूम में अंधाधुंध फायरिंग, हताहत होने की सूचना नहीं: दिल्ली पुलिस

दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। दिल्ली पुलिस के अनुसार करीब दो दर्जन राउंड गोली चली। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते मई महीने में तिलक नगर स्थित कार शोरूम में भी बदमाशों ने इसी तरह 

Tiger Robi: पहले लगाया मारपीट का आरोप… फिर पलटा, मेडिकल वीजा पर भारत आया बांग्लादेशी फैन निकला टीबी का मरीज

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बांग्लादेशी प्रशंसक कादिर उर्फ टाइगर रूबी ने भारतीय प्रशंसकों पर मारपीट का आरोप लगाया लेकिन बाद में उसने वीडियो जारी कर मारपीट होने से इनकार किया और तबीयत खराब होने की बात कही। पुलिस जांच में पता चला कि कादिर मेडिकल वीजा पर भारत आया है और उसे टीबी की बीमारी है। पुलिस वीजा के दौरान कादिर की गतिविधियों की जांच कर रही है।

मानव अंगो की तस्करी, शवों की चीरफाड़; क्या संदीप घोष की देखरेख में आरजी कर अस्पताल में चल रहा था बड़ा रैकेट?

RG Kar College महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और जघन्य हत्या की घटना के बाद चर्चा में आए कोलकाता के आरजी कर अस्पताल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पीड़ितों और फोरेंसिक विभाग के प्रमुख ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में स्वजन व पुलिस की अनुमति के बिना शवों की चीरफाड़ होती थी। वहीं शवों के अंगों की तस्करी का भी आरोप लगा है।