Skip to main content

नांगलोई में मिठाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कल नारायणा में कार शोरूम पर बरसाई गई थी गोलियां

दिल्ली के नांगलोई इलाके में मिठाई की दुकान पर आज सुबह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। आरोपित फायरिंग कर एक पर्ची फेंककर चले गए।इससे पहले शुक्रवार की रात नारायणा स्थित एक कार के शोरूम में गोलियां चलाई गई। एक के बाद एक घटी दोनों घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली के नारायणा में कार शोरूम पर फायरिंग के बाद आज शनिवार की सुबह नांगलोई इलाके में मिठाई की दुकान पर फायरिंग की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। आरोपित ने यहां पर फायरिंग कर एक पर्ची भी फेंकी।

अब कानपुर में नहीं हो पाएगा भारत-बांग्लादेश का मैच! बारिश ने बर्बाद कर दिया खेल, जानिए मौसम का पूरा हाल

फैंस को इंतजार था कि कानपुर में शानदार मैच देखने को मिलेगा लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया है। पहले दिन बारिश के कारण दिन का खेल पूरा नहीं हो सका और दूसरे दिन समय पर खेल शुरू नहीं हो सका। कानपुर का मौसम इस समय मैच के लायक नहीं दिख रहा है। मैदान पर कवर्स मौजूद हैं और खेलने लायक स्थिति अभी तक नहीं है।

हेमंत सोरेन के स्टाइल में दिखीं कल्पना, विपक्ष से बोलीं- 'रोकना तो दूर, बाल भी बांका नहीं कर सकते

सरायकेला के काशी साहु कॉलेज मैदान में मंईयां सम्मान यात्रा की सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाग लिया। कल्पना सोरेन ने ओडिया संथाली और हिंदी में भाषण दिया जिसमें उन्होंने हेमंत सरकार की महिलाओं को सम्मान देने की योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है।

KKK14 Grand Finale: कब और कहां लाइव देखें खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले? जानिए प्राइज मनी डिटेल्स

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है जिसमें टॉप-5 फाइनलिस्ट की किस्मत का फैसला होगा। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कब और कहां आप इस शो का ग्रैंड फिनाले लाइव देख सकते हैं। साथ ही टाइमिंग और प्राइज मनी की फुल डिटेल्स में भी बताएंगे।

क्या शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजेगा भारत? दोनों देशों के बीच पुरानी संधि बढ़ा सकती है पूर्व PM की मुश्किलें

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वकील करीम एए खान से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद शेख हसीना के प्रत्यर्पण की चर्चा फिर से शुरू हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल है कि भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को वापस भेजा जा सकता है? इस बात की संभावना काफी कम है।

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला एक बार फिर तूल पकड़ चुका है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के वकील करीम एए खान से मुलाकात की है।

सोनीपत मे पटाखे की फैक्ट्री में हुआ धमाका कई लोगों की गई जान और कई लोग हुए घायल

सोनीपत की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई जिससे कई कर्मचारी हताहत हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई है। घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। धमाके की वजह गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है।

सोनीपत।  सोनीपत की गांव रिढाऊ में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में कई कर्मचारियों के हताहत होने की खबर है। जबकि एक की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।

'तो पाकिस्तान को अंजाम भुगतना होगा...', शहबाज शरीफ को UNGA में भारत ने बताया झूठा; सुनाई खरी-खरी

India hit Pak in UNGA भारत ने यूएनजीए में कश्मीर पर बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है। भारत ने कहा कि पाक को यह समझना चाहिए कि उसे भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के परिणाम भुगतने होंगे। भारत ने उसे सबसे बड़ा पाखंडी भी बताया और कहा कि उसके चलते ही कई देशों में आतंकी घटना हुई है।

भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेपर्दा किया है। पाक को आतंक का मसीहा बताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में खूब खरी खोटी सुनाई। दरअसल, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने बीते दिन जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी फटकार लगाई।