यूपी में बिना बताए सरकारी दफ्तर से गायब थे आधे कर्मचारी, तभी पहुंच गईं निदेशक; देखते ही हुआ माथा गर्म
यूपी के एक सरकारी दफ्तर में आधे कर्मचारी बिना बताए गायब मिले हैं। निदेशक नेहा प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया तो कुल 86 में से 43 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में चार लेखाकार एक सहायक लेखाकार 24 प्रधान सहायक तीन वैयक्तिक सहायक दो लाइब्रेरियन दो वरिष्ठ सहायक और सात कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।
India vs Bangladesh: कुलदीप यादव का सपना रह गया अधूरा, कानपुर टेस्ट में नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका
भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से कानपुर में दूसरा व अंतिम टेस्ट शुरू हो गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का अभ्यास किया। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया और ऐसे में कुलदीप यादव का सपना अधूरा रहा गया। भारत ने दूसरे टेस्ट में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स को मौका दिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के सात वर्ष बाद भी कुलदीप यादव का घरेलू मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलने का सपना अधूरा रह गया। दूसरे टेस्ट मैच में ग्रीनपार्क की पिच और लोकल ब्वॉय होने के कारण कुलदीप के खेलने की उम्मीद सबसे ज्यादा थी, जिस पर वर्षा ने पानी फेर दिया
पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है
मध्य प्रदेश में जबलपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहा के प्रमुख आकर्षण में भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात शामिल हैं। नवरात्रि और दशहरा के दौरान यह शहर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अद्वितीय प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
- Read more about पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है
- Log in to post comments
- 2 views
IND vs BAN: 58 किलोमीटर की दूरी, साइकिल से नाप दी पूरी; क्या आप मिले हैं विराट कोहली के जबरा फैन से...
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक युवा फैन ने कानपुर के ग्रीन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेलते देखने के लिए साइकिल से 58 किलोमीटर की यात्रा की। 10वीं के छात्र ने उन्नाव से कानपुर पहुंचने के लिए 7 घंटे तक सफर किया। हालांकि युवा फैन की इच्छा पूरी नहीं हुई। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
Bihar News: पटना सहित 13 जिलों में 24 घंटे के अंदर Flash Flood की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश
बिहार के 13 जिलों में अगले 24 घंटे में फ्लैश फ्लड का अलर्ट है। पटना पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी शिवहर मुजफ्फरपुर गोपालगंज सिवान सारण वैशाली जहानाबाद मधुबनी और भोजपुर जिला शामिल है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया है। विभाग ने अधिकारियों को सोशल मीडिया व समाचारपत्रों के माध्यम से लोगों को इस बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया है।
Devara Box Office Day 1: 'देवरा' की दहाड़ से 'थर्राया' बॉक्स ऑफिस, पहले दिन छूआ कमाई का जादुई आंकड़ा
Devara Box Office Collection एक्शन थ्रिलर फिल्म देवरा आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर इस मूवी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस लिहाज से रिलीज के पहले दिन देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।
'कभी नहीं चलाया इंडिया आउट एजेंडा, पीएम मोदी का अपमान करने पर...' भारत दौरे से पहले बदले मुइज्जू के सुर
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि हमने कभी भी भारत विरोधी एजेंडा नहीं चलाया। मुइज्जू संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए इस समय न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के अपमान करने वाले मंत्रियों के खिलाफ हमने कार्रवाई की। संवाददाताओं के सवालों के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।