उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी; मलबे में दबने से दो लोगों की मौत
उज्जैन से बड़े हादसे की खबर आ रही है जहां महाकाल मंदिर के सामने स्थित बड़ा गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच पुरानी दीवार तेज बारिश के चलते ढह गई। हादसे में दो लोगों के मरने की भी खबर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवंबर में ये तारीखें हैं शादी के लिए सबसे ज्यादा शुभ, मैरिज हॉल और होटल अभी से हाउसफुल
नवंबर की कुछ खास तारीखों के लिए जिन दिनों में विवाह के लिए मुहुर्त काफी शुभ माना जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार नवंबर से मध्य दिसंबर तक 3.50 लाख शादियां होंगी।
देश में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो रहा है और इस बार नवंबर में तीन दिन काफी शुभ मुहुर्त भी बन रहा है। इस वजह से इन दिनों के लिए अभी से बुकिंग्स हाउसफुल चल रही हैं।
गौरतलब है कि इस साल शादियों के लिए मुहूर्त की शुरुआत नवंबर से हो रही है। इनमें 22, 23 और 24 नवंबर विवाह के लिए सबसे शुभ तारीखें मानी जा रही हैं। यही वजह है कि इन तारीखों के लिए अभी से होटलों और मैरिज हॉल्स में बुकिंग होना शुरू हो गई है।
Car Seat: नई गाड़ी से कितने दिन में हटाना चाहिए पॉलिथीन कवर, क्या गैस चेंबर बन जाएगा कार केबिन?
Polythene seat covers on new cars नई गाड़ी खरीदने के बाद बहुत से लोग उसकी सीट पर लगे पॉलिथीन कवर को कई दिन हो जाने के बाद भी नहीं हटाते हैं। इसके लंबे समय तक लगे रहने से कई नुकसान होते है। जिसे देखते हुए हम यहां पर बता रहे हैं कि किनते दिनों नें नई कार की सीट पर लगे पॉलिथीन कवर को हटा देना चाहिए।
इस तरह से बनाएंगे कचौड़ी, तो मिलेगा बाजार जैसा कुरकुरापन और स्वाद
कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट डिश होती है जिसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इनका कुरकुरा और चटपटा स्वाद सभी को खूब पसंद आती है। आप चाहें तो ये टेस्टी डिश घर पर भी बना सकते हैं। कुछ आसान टिप्स (Crispy Kachori Recipe) को फॉलो करके आप इसे बाजार जैसी क्रिस्पी भी बना सकते हैं। आइए जानें टेस्टी और कुरकुरी कचौड़ी बनाने की रेसिपी।
Kusal Mendis ने WTC के पांच साल में पहली बार किया यह कारनामा, जड़ा टेस्ट करियर का 10वां शतक
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे दिन कुसल मेंडिस ने 148 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक जड़ा। कुसल ने कामिंदु मेंडिस के साथ छठे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बना लिया है। तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली।
'बीजिंग के लिए ये शर्मनाक', समंदर में डूबी चीन की परमाणु पनडुब्बी तो अमेरिका ने की घनघोर बेइज्जती
चीन की परमाणु पनडुब्बी समंदर में डूब गई है। इस घटना को लेकर अमेरिका ने बीजिंग पर तंज कसा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने पनडुब्बी के डूबने की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली चीन की नवीनतम पनडुब्बी इस साल मई-जून में डूब गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि चीन इस घटना के बारे में सच नहीं बताएगा।
वाशिंगटन। चीन की पनडुब्बी समंदर में डूब गई है। समंदर में अपनी ताकत का इजाफा करने में जुटे बीजिंग के लिए ये बड़ा झटका है। अमेरिका ने चीन की पनडुब्बी के डूबने का खुलासा किया है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
तीन बच्चों और महिला के हत्यारों को सजा-ए-मौत, चार लाशों ने इलाके में फैला दी थी सनसनी
बहराइच में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या के मामले में दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है। महिला और बच्चे महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें दोषी ठहराया गया और अब उन्हें सजा सुनाई गई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने सुनाया है।
बहराइच। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शर्मा ने महिला समेत उसके एक बेटे व दो बेटियों की हत्या में दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। इन्हें दो दिन पूर्व दोषी करार दिया गया था।