Skip to main content

लंदन में बंद हुआ अफगानिस्तान का दूतावास, तालिबान ने किया था कर्मचारियों को बर्खास्त; जानें वजह

Afghanistan तालिबान की ओर से अफगानिस्तान की पिछली सरकार द्वारा स्थापित राजनयिक मिशनों के संबंध समाप्त करने और अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद लंदन स्थित अफगानिस्तान का दूतावास बंद हो गया है। वाणिज्य दूतावास के गेट पर एक नोटिस लटका हुआ था जिस पर लिखा था अफगानिस्तान गणराज्य का दूतावास बंद है। जानें क्या है इसकी वजह?

अरविंद केजरीवाल: 'पूर्व सीएम ऐसे आदेश दे रहे थे जैसे', कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने सवालों की लगाई झड़ी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी की सीएम आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल द्वारा सड़कों का निरीक्षण करने को एक नाटक बताया। साथ ही कई गंभीर सवाल भी किए। कांग्रेस नेता ने पूछा कि तब आप कहां थे जब 40 से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी।

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल  द्वारा टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण करना कोरा ड्रामा है।

महाराष्ट्र:- आदेश का पालन क्यों नहीं कराया', मुख्य सचिव और डीजीपी पर भड़का चुनाव आयोग; नोटिस जारी

महाराष्ट्र चुनावी तैयारियों को जांचने के लिए निर्वाचन आयोग इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर है। इस बीच आयोग ने तबादले को लेकर दिए गए आदेश का सख्ती से पालन न कराने पर नाखुशी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी से जवाब मांगा है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि बताएं तबादला आदेश का पालन क्यों नहीं कराया गया है।

तीन साल से अधिक समय से एक जिले में जमे अधिकारियों के तबादले को लेकर दिए गए आदेश का सख्ती से पालन न कराने पर निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है।

Badlapur Case: हिंदू होने के बावजूद दफनाया जाएगा आरोपी अक्षय शिंदे का शव, पढ़ें परिवार क्यों मांग रहा कब्रिस्तान में जगह

बदलापुर यौन उत्पीड़न का आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अक्षय शिंदे का परिवार हिंदू है लेकिन इसके बावजूद वो शव को दफनाना चाहता है। अक्षय के पिता ने हाईकोर्ट में कहा कि नके निवास के आसपास का कोई कब्रिस्तान उसे दफनाने की अनुमति नहीं दे रहा है। शिंदे को दफनाने के लिए बदलापुर या उसके आसपास कोई सुरक्षित स्थान दिलवाने की मांग की गई है।

बारामूला में बड़ा सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग घायल; 4 की हालत गंभीर

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक सड़क हादसे में 20 लोगों घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि ताज मोहिउद्दीन की रैली के दौरान कमलकोट से उरी आ रही एक गाड़ी सलामाबाद इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

MCD में खींचतान के बीच स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में BJP ने मारी बाजी, AAP प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

दिल्ली नगर निगम (MCD) में खींचतान के बीच भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में बाजी मार ली है। सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया जिससे भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह को निर्विरोध जीत मिली। स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसके साथ भाजपा के पास अब पैनल में 10 सदस्य हैं जबकि आप के पास केवल आठ हैं।

हिमाचल नेम प्लेट विवाद: 'पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाने की इजाजत नहीं', विक्रमादित्य को कांग्रेस हाईकमान की फटकार

नेम प्लेट विवाद के बीच विक्रमादित्य सिंह को आज दिल्ली पहुंचे। जहां कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनसे मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस नफरत के खिलाफ प्यार और स्नेह फैलाने में विश्वास रखती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया। 

शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह नेम प्लेट विवाद के बीच आज नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की।