Skip to main content

Women T20 WC: अपने कैंलेडर में मार्क कर लें ये तारीखें, जब T20 World Cup में धमाल मचाने उतरेगी भारतीय विमेंस टीम

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। 10 टीमों के बीच चैंपियन बनने की जंग होगी। फटाफट क्रिकेट के रोमांच के लिए जहां क्रिकेट फैन तैयार हैं। वहीं सभी टीमों ने भी कमर कस ली है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। पहले में वेस्टइंडीज और दूसरे में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, चिनाब नदी में गिरी कार; दो की मौत एक घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना गरसू गांव के पास हुई जब तीनों किश्तवाड़ जिले के द्राबशाला गांव जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश! बीते 24 घंटे में शोरूम, दुकान और होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहले इलाके

पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में शुक्रवार शाम एक कार शोरूम कार स्ट्रीट के भीतर तीन बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाई और चलते बने। इसके बाद दूसरी घटना महिपालपुर स्थित एक होटल में घटी जहां पर 27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की। तीसरी घटना नांगलोई इलाके में शनिवार को घटी जब बदमाशों ने राशन की दुकान पर फायरिंग की।

SL vs NZ: फॉलोऑन खेल रही न्यूजीलैंड पर मंडराया बड़ी हार का खतरा, श्रीलंकाई स्पिनर्स का रहा बोलबाला

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर बड़ी हार का खतरा मंडराने लगा है। पहली पारी में महज 88 रन पर सिमटने के बाद न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खेलना पड़ा। कीवी टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। ब्लंडेल (47*) और फिलिप्स (32*) नाबाद लौटे। श्रीलंका के निशान पेरिस और प्रभात जयसूर्या ने मिलकर कुल 13 विकेट चटकाए।

काटी रात मैंने खेतों में...', पेरिस की सड़कों पर लोगों ने किया जमकर डांस

इन दिनों फिल्म स्त्री 2 के गाने खेतों में तू आई नहीं के बोल भारतीय को बहुत पसंद आ रहे हैं। वहीं ये गाना केवल भारत में ही नहीं पेरिस में भी पॉपुलर हो गया है। पेरिस में लोग इंडियंस के साथ सड़कों पर काटी रात मैंने खेतों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वे सभी इस गाने का हुकस्टेप मजेदार तरीके से करते नजर आ रहे हैं।

'सेना प्रमुख को गुंडा कहा... सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे', हिसार में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सेना से सबूत मांगे थे और सेना प्रमुख को सड़क का गुंडा कहा था। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोग कट्टर देशभक्त हैं और ऐसी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो शहरी नक्सलियों के चंगुल में है।

दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में खाने में मिला कॉकरोच, मां-बेटा बीमार; जांच के आदेश

दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने में कॉकरोच मिलने से बवाल खड़ा हो गया है। एक महिला यात्री ने पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है और उसने तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि यह खाना खाने से उसके दो साल के बच्चे की सेहत बिगड़ गई। जानिए क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली। एयर इंडिया के एक यात्री ने दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान में परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत की है। एयरलाइन ने कहा है कि मामले को आगे की जांच के लिए कैटरिंग कंपनी के समक्ष मामला उठाया गया है।