Skip to main content

गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पास चला बुलडोजर, खाली कराई गई करोड़ों की अवैध जमीन; हिरासत में 135 लोग

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान 135 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि सोमनाथ मंदिर स्थल वेरावल के प्रभास पाटन में सरकारी भूमि पर अनधिकृत संरचनाओं को हटाने के लिए चलाए गए अभियान के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को 

ट्रक जब्त करने पर मंडी बोर्ड के संभागीय दल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वाहन भी छुड़ाकर ले गए दबंग

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दबंगों का आतंक सामने आया है जहां एक ट्रक पर कार्रवाई करने पर वाहन मालिक और उसके साथियों ने मंडी बोर्ड के संभागीय दल के साथ मारपीट की। सरहंगों ने दल के सदस्यों को रात में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और ट्रक भी छुड़ा कर ले गए। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वाहन चेकिंग के दौरान मंडी बोर्ड के संभागीय दल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोलारस थाना के अंतर्गत पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात को मंडी बोर्ड का संभागीय दल वाहन चेकिंग के लिए पहुंचा था।

पहाड़ों की रानी 'मसूरी'को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों के लिए शुरू होगी 'हाईटेक सेवा

मसूरी में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब पर्यटकों की गाड़ियों को किंक्रेग में बनाई गई मल्टीलेवल कार पार्किंग में खड़ा किया जाएगा और उसके बाद उन्हें हाईटेक बसों की शटल सेवा से मसूरी पहुंचाया जाएगा। इस व्यवस्था से मसूरी में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून। मसूरी में लगने वाला भीषण जाम पर्यटकों की खुशी को पलभर में काफूर कर देता है। वीकेंड में हालत और भी विकट हो जाते हैं। राहत की बात है कि मसूरी के जाम का हल निकालने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों की मुठभेड़, चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना

जम्मू संभाग के कुलगाम के बाद कठुआ में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली है। जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों का सामना आतंकियों के साथ हुआ। दोनों तरफ से कुछ राउंड गोलियां चली हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आ कुलगाम में सर्च अभियान के दौरान जवानों ने दो आतंकी ढेर किए हैं।

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। आज लगभग साढ़े ग्यारह बजे जानकारी मिली कि लाहड़ी गांव के कुछ लोगों ने गांव के ऊपरी हिस्से में चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। 

इजरायल ने 'Operation New Order' से किया हिजबुल्ला चीफ नसरुल्ला का खात्मा, IDF ने बताया अब अगला निशाना कौन

Israel Killed Hassan Nasrallah इजरायल ने शुक्रवार को हिजबुल्ला के प्रमुख नसरुल्ला को मार गिराया है। इजरायली सेना ने इसे Operation New Order नाम दिया था। खुद इजरायली वायु सेना ने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उसने इस खूफिया मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। साथ ही सेना ने अपने अगले निशाने का भी खुलासा किया है। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

Google-Samsung से पहले Vivo के इन स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 15 अपडेट, लाइव ट्रांसलेट जैसे फीचर्स

गूगल और सैमसंग से पहले वीवो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 15 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। अपडेट में कई नए फीचर्स मिले हैं। फिलहाल अपडेट वीवो के फ्लैगशिप डिवाइस को ही मिला है। आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। ध्यान दें नया अपडेट अभी गूगल की पिक्सल सीरीज को भी नहीं मिला है।

Amazon Great Indian Festival सेल में iQOO 12 5G के घटे दाम, ऑफर्स में तगड़ी बचत का मौका

iQOO 12 5G के 16GB रैम/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 57999 रुपये थी लेकिन अब कीमत घटकर 54999 रुपये रह गई है। यानी सीधे ही 3000 रुपये का डिस्काउंट। खरीदारी करते समय अगर आप SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।