IIFA 2024: रानी मुखर्जी का पल्लू पकड़कर स्टेज पर कुछ ऐसी हरकत करते दिखे शाह रुख खान, वीडियो हो गया वायरल
आईफा अवॉर्ड्स समारोह में विनर्स की अनाउंसमेंट होने के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस से महफिल में चार-चांद लगाई। किसी ने गाना गाया तो किसी डांस किया। इस बीच सारी लाइमलाइट राहुल और टीना यानी शाह रुख खान व रानी मुखर्जी चुरा ले गए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रतिष्ठित फिल्म समारोह इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स अबु धाबी में आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म समारोह में शाह रुख खान ने होस्ट बनकर पूरी महफिल चुरा ली।
शिवहर में बाढ़ से हाहाकार...उफान पर बागमती नदी, कई गांव हुए खाली; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
बिहार के शिवहर में बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है। नदी लाल निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है। तटबंधों में रिसाव हो रहा है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दर्जनों गांवों को खाली कर दिया है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
शिवहर। बिहार के शिवहर में हुई बारिश के बाद बागमती नदी ने शिवहर में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में बागमती नदी लाल निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है।
रवि प्रदोष व्रत 2024: आज है रवि प्रदोष व्रत, नोट करें शिव पूजन की विधि, प्रिय फूल और भोग
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद खास माना गया है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शित है। इस उपवास को रखने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 29 सितंबर को रवि प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है जो बेहद फलदायी है तो चलिए इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी यहां जानते हैं।
उत्तर भारत के राज्यों में भारी वर्षा से बुरा हाल, यूपी-बिहार के कई जिलों में अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा से बुरा हाल है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित उत्तर प्रदेश और बिहार हैं। नेपाल में हो रही भारी वर्षा के कारण बिहार में नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। राज्य के 20 जिले में अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे और तीन पाली में अगले 72 घंटों के लिए पटना स्थित मुख्यालय में वार-रूम सक्रिय किया गया है।
हसन नसरुल्लाह की जगह लेगा ये लीडर, खुद को पैगंबर मोहम्मद का बताता है वंशज; US की वांटेड लिस्ट में शामिल
आतंकी संगठन हिजबुल्ला के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह की मौत हो गई है। ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह ने पुष्टि की है कि 32 वर्षों तक समूह का नेतृत्व करने वाला नसरल्लाह शुक्रवार के हमले में मारा गया है। अब हिजबुल्लाह अपने 42 साल के इतिहास में सबसे भारी हमले के बाद एक नए प्रमुख को चुनने की चुनौती का सामना कर रहा है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरे होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा, तभी वह पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा था, तो उसको लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
नोएडा डिपो ने प्रदेश में गाड़ा परचम, परिवहन निगम की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 20 क्षेत्रों में नोएडा डिपो ने पहला स्थान हासिल किया है। गाजियाबाद दूसरे और चित्रकूटधाम तीसरे स्थान पर रहा। ग्रेटर नोएडा डिपो ने प्रदेश के 108 डिपो में से पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे डिपो कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। रैंकिंग में पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले डिपो के अधिकारियों को प्रोत्साहन किया जाएगा।