चंद्रयान 3: पहले कोई नहीं पहुंचा… जहां उतरा था चंद्रयान-3 उसे लेकर विज्ञानियों ने किया हैरान करने वाला खुलासा
इम्पैक्ट बेसिन एक बड़ा जटिल क्रेटर है जिसका व्यास 300 किमी से अधिक होता है जबकि एक क्रेटर का व्यास 300 किमी से कम होता है। इकारस पत्रिका में छपे अध्ययन के संबंधित लेखक विजयन ने बताया कि इजेक्टा का बनना उसी तरह है जब आप एक गेंद को रेत पर फेंकते हैं और उसमें से कुछ विस्थापित हो जाता है।
मिशन और उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों का विश्लेषण करने वाले विज्ञानियों ने दावा किया है कि भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 संभवत: चंद्रमा के सबसे पुराने गड्ढों में से एक में उतरा था। इस गड्ढे का निर्माण नेक्टेरियन काल के दौरान हुआ था, जो 3.85 अरब वर्ष पुराना है।
शाह रुख खान को 'जवान' के लिए मिला अवॉर्ड तो भड़क उठे यूजर्स, बताया- कौन था असली हकदार
अबू धाबी में हो रहे IIFA 2024 से कई सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रेखा ने अपनी परफॉर्मेंस से जहां चार चांद लगाए वहीं शाह रुख खान ने भी स्टेज पर जलवा बिखेरा। किंग खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला। हालांकि उन्हें ये अवॉर्ड मिलने से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ना खुश हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra कब होगा लॉन्च, 200MP प्राइमरी कैमरा और AI खूबियां बनाएंगी खास?
सैमसंग इन दिनों अपनी सबसे फ्लैगशिप सीरीज पर काम कर रहा है। सीरीज को बेहतर कैमरा फीचर और AI खूबियों के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। इस सीरीज के लिए फरवरी में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसके साथ कुछ और डिवाइस भी लॉन्च हो सकते हैं।
'कौन होगा महायुति का नया CM?', कांग्रेस ने कसा तंज; कहा- मंगलवार तक फाइनल हो जाएगा MVA का सीट बंटवारा
कांग्रेस ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी अगले एक से दो दिन में सीट बंटवारे को लेकर बैठक करेगा और फॉर्मूला फाइनल भी कर लिया जाएगा। साथ ही महायुति पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उनके पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा भी है। साथ ही बदलापुर एनकाउंटर मामले में भी कांग्रेस ने शिंदे सरकार पर सवाल उठाए हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने रविवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी अगले सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर अपनी बातचीत पूरी कर लेगा।
राजौरी इंकॉउंटर: थानामंडी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग; इलाके की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल को आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबल ने मनियाल गली में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल को आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया।
न्यायमूर्ति मनमोहन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ
न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे 9 नवंबर 2023 से दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। वह अभी 61 वर्ष के हैं। रविवार को राजनिवास में एलजी सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई है। न्यायमूर्ति मनमोहन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की डिग्री ली है।
न्यूजीलैंड हारी फिर भी Tim Southee ने रचा इतिहास, ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे; निशाने पर सहवाग का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने श्रीलंका के खिलाफा 10 रन की पारी खेलकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। साउदी ने अपनी 10 रन की पारी के दौरान 1 चौके और एक छक्का लगाया। एक सिक्स की मदद से साउदी ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। साउदी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 15 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई है। दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 154 रन से कीवी टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम हार गई लेकिन, कप्तान टिम साउदी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 10 रन की पारी खेलकर टिम साउदी ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया