एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए अधिसूचना कभी भी हो सकती है जारी, ये रही पात्रता एवं चयन प्रक्रिया की डिटेल
एसबीआई पीओ भर्ती 2024 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस भर्ती में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल चेक करने के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
हरियाणा में नहीं चाहिए ऐसी सरकार', चुनाव से पहले अदाणी पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी
विजय संकल्प यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी की नहीं बल्कि अदाणी और अंबानी की सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अडानी की सरकार नहीं चाहिए। राहुल गांधी ने प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। युवाओं को 50-50 लाख रुपये देकर जान जोखिम में डालकर विदेश जा रहे हैं।
बुलडोजर कार्रवाई पर असम सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, तीन हफ्ते में मांगा जवाब; 47 लोगों ने दाखिल की याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने 47 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने पर असम सरकार को अवमानना नोटिस जारी किया है। सरकार को तीन हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करना होगा। सरकार की कार्रवाई के खिलाफ असम के 47 लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि बुलडोजर एक्शन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी है।
'खेत में मेहनत नहीं करते अदाणी, हर सुबह अकाउंट में सुनामी की तरह आ रहे पैसे', राहुल गांधी बोले- हरियाणा में ऐसी सरकार नहीं चाहिए
विजय संकल्प यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी की नहीं बल्कि अदाणी और अंबानी की सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अडानी की सरकार नहीं चाहिए। राहुल गांधी ने प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। युवाओं को 50-50 लाख रुपये देकर जान जोखिम में डालकर विदेश जा रहे हैं।
हर्षद मेहता से भी बड़ा स्कैमर है केतन पारेख, शेयर मार्केट से की थी 40 हजार करोड़ की 'लूट
मुंबई पुलिस ने शनिवार को पूर्व स्टॉक ब्रोकर केतन पारेख के खिलाफ 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। केतन को 2001 के प्रतिभूति घोटाले में दोषी ठहराया गया था। केतन पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट था। उसने अपना असली खेला शुरू किया 1999-2000 के दौरान डॉटकॉम बूम के साथ। जब उसका स्कैम सामने आया तो शेयर मार्केट निवेशक बैंक सब हिल गए।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर मूवी 'कालिया' का एक डायलॉग है, 'हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।' अगर शेयर मार्केट की दुनिया में किसी को यह डायलॉग दोहराने का हक था, तो वो था केतन पारेख।
मलयालम एक्टर सिद्दकी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक
मूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने केरल हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली सिद्दीकी की याचिका पर सुनवाई मामले में केरल सरकार और पीड़ित को नोटिस जारी किया जिसने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
दरभंगा में रौद्र रूप में आई कोसी और कमला, इन जिलों से भी सामने आ रहीं तस्वीरें
बिहार के दरभंगा जिले में कोसी और कमला नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के पास कोसी नदी का तटबंध टूटने से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कमला नदी के पूर्वी तटबंध पर भी खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।