Anupamaa में आएगा 15 साल का लीप, Rupali Ganguly हो जाएंगी शो से बाहर या कटेगा रोल, 'टीटू' ने बताई सच्चाई
फेमस शो अनुपमा अपनी दमदार कहानी के कारण लोगों की पसंद बना हुआ है। राजन शाही का यह सीरियल पारिवारिक मूल्यों को बेहतर तरीके से दिखाने वाला शो जिस कारण कई लोगों की यह पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि बीते कुछ दिनों से शो किरदारों के निकलने को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच खबर है कि अनुपमा में लीप आएगा।
टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शो 'अनुपमा' लंबे समय से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। रुपाली गांगुली इस सीरियल की लीड कास्ट हैं, जो अपने एक्सप्रेशन्स और दमदार डायलॉग डिलीवरी के कारण लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
'पंचामृत में मर्दों को नपुंसक बनाने वाली दवाई मिलाई जाती है', मंदिर पर विवादित बयान के बाद डायरेक्टर गिरफ्तार
देशभर में तिरुपति बालाजी मंदिर का मुद्दा गरमाया हुआ है। लड्डू में जानवर की चर्बी मिलाए जाने की बात जब से सामने आई है लोगों का इस मंदिर के लिए प्रसाद बनाने वालों पर गुस्सा फूट पड़ा है। इस बीच एक नामी डायरेक्टर ने एक अन्य मंदिर के पंचामृत्म में मर्दों को नपुंसक बनाने वाली दवा मिलाए जाने का दावा किया है।
स्वाट टीम देख जलकुंभी में छुप गए बकरी चोर, बाहर निकालने में छूट गए पुलिस के पसीने! देखने वालों की लगी भीड़
पुलिस ने बकरी चोरी में वांछित 4 बदमाशों को पकड़ा। स्वाट टीम को मऊ गांव के पास ब्लैक फिल्म लगी कार को देखकर शंका हुई और पीछा किया। 2 बदमाश पैदल पकड़े गए जबकि 2 तालाब में कूद गए। सिपाही कपिल सिंह ने साहस दिखाते हुए तालाब में कूदकर एक बदमाश को पकड़ा। सभी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उन पर पहले से कई केस दर्ज हैं।
पड़ोसी की कमाई देख आ गया था लालच, लूट के मामले में पकड़ा गया ग्राम प्रधान का बेटा
प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के सहयोगी से 4.15 लाख रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश किया है। मास्टरमाइंड अमन जायसवाल समेत तीन बदमाश गिरफ्तार लूटी गई पूरी रकम बरामद हुई। दो आरोपी पीड़ित व्यापारी के पड़ोसी निकले जिनमें से एक का पिता ग्राम प्रधान है। आरोपी अमन का कोई आपराधिक विवरण नहीं मिला है।
प्रतापगढ़। रामगंज बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी रामचंद्र बरनवाल के सहयोगी सुभाष चंद्र त्रिपाठी से चार लाख 15 हजार रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।
Darbhanga AIIMS: दरभंगा एम्स के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ, CM नीतीश व PM मोदी जल्द रखेंगे नींव
दरभंगा में एम्स निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। नीतीश सरकार ने मंगलवार को दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए बची हुई जमीन का भी हस्तांतरण कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की मौजूदगी में स्वास्थ्य के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा ने एम्स दरभंगा के कार्यपालक निदेशक को 37.31 एकड़ जमीन के कागजात सौंप दिए।
पटना। पटना के बाद दरभंगा में एम्स निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए बची हुई जमीन का हस्तांतरण भी मंगलवार को कर दिया।
Rudraprayag News: तृतीय केदार तुंगनाथ में एक लाख के पार पहुंचा तीर्थयात्रियों का आंकड़ा, अच्छे मुनाफे की उम्मीद
तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई। दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने से तुंगनाथ धाम और घाटी के यात्रा पड़ावों पर रौनक बढ़ गई है। 55941 पुरुष 33626 महिलाएं 10285 नौनिहाल 810 साधु-संन्यासी और 158 विदेशी सैलानी दर्शन कर चुके हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद बढ़ी है।
कुरकुरे का लालच देकर बच्ची को ले गया नदी किनारे, फिर की दरिंदगी की हदें पार; ICU में भर्ती मासूम
मध्य प्रदेश के छीपाबड़ थाना से जुड़ा एक दर्दनाक सामने आया है। बता दें कि एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित उसी गांव में उसके मामा के घर मेहमान बनकर कुछ दिनों से रह रहा था। वह शाम बच्ची को चिप्स कुरकुरे दिलाने के बहाने गांव के पास नदी किनारे ले गया था और वहीं दुष्कर्म किया।