क्या खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? तीन महीने में जेलेंस्की से तीसरी बार मिले PM मोदी; सामने आया नया प्लान
रूस के साथ अपने पारंपरिक रिश्तों को अप्रभावित किए बिना भारत यूक्रेन के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। इस क्रम में सोमवार को अमेरिका में पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और यूक्रेन-रूस विवाद के हालात पर चर्चा की। यह पिछले तीन महीने में जेलेंस्की और मोदी की तीसरी मुलाकात थी
पीएम मोदी और ट्रंप की क्यों नहीं हो पाई मुलाकात? पूर्व राष्ट्रपति ने किया था मिलने का एलान
PM Modi Donald Trump Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल सबा के साथ अलग-अलग वार्ता की। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात का एलान किया था लेकिन दोनों नेताओं की बातचीत नहीं हो पाई।
CID करेगी बदलापुर एनकाउंटर की जांच! दुष्कर्म आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की क्या है कहानी, खुलेंगे कई राज
मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला पुलिस हिरासत में मौत का है। इसलिए इसकी जांच सीआईडी करेगी। पुलिस मुठभेड़ में अक्षय शिंदे की मौत के बाद उसके पिता अन्ना शिंदे ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या की जांच होनी चाहिए। उसकी मां ने भी इस मुठभेड़ को पुलिस और बदलापुर स्थित स्कूल की साजिश करार दिया है।
Flipkart Big Billion Days Sales में लैपटॉप पर भारी छूट, कई लैपटॉप आधे से कम दाम पर मिल रहे हैं
Flipkart Big Billion Days 2024 सेल में लैपटॉप पर धमाकेदार डील मिल रही हैं। लैपटॉप की ये विशेषताएँ इसे ड्यूरेबल पोर्टेबल और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला बनाती हैं। यदि आप भी एक अच्छा लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days 2024 का यह मौका आपके लिए है। यहां हम आपको फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल के दौरान लैपटॉप मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बता रहे हैं।
IND vs BAN: Rohit Sharma के निशाने पर 3 रिकॉर्ड्स, कानपुर टेस्ट में सहवाग-गंभीर को पछाड़ने का गोल्डन चांस
Ind vs Ban 2nd test भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में नहीं चला। चेन्नई टेस्ट में रोहित शर्मा दोनों पारियों में 6 और 5 क्रमश रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। पहला टेस्ट भारत ने 280 रन से जीत लिया। अब दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से होना है जिसमें रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं चला था।
Maruti, Tata, MG, Toyota दे रही हैचबैक पर तगड़ा डिस्काउंट, पांच कारों पर मिल रहा 68 हजार रुपये बचाने का मौका
फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही वाहन निर्माताओं की ओर से कई कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी पांच हैचबैक कारों पर इस महीने हजारों रुपये बचाने का मौका दिया जा रहा है। किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।
सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में एक्टर सिद्दीकी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म का है आरोप
फिल्म इंडस्ट्री से कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न के चौंकाने वाले मामलों का खुलासा किया है। वहीं बीते दिनों हेमा कमेटी रिपोर्ट के तहत एक्टर सिद्दीकी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। एक एक्ट्रेस ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में सिद्दीकी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।