Skip to main content

Delhi Weather: उमस ने किया परेशान, बारिश से लोगों को मिलेगी राहत; पढ़ें IMD का नया अपडेट

Delhi Weather उमस और गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि आज दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। बारिश की आस लगाए बैठे लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। पढ़िए मौसम को लेकर IMD ने नया क्या अपडेट दिया है?

नई दिल्ली।बुधवार (25 सितंबर) से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन के लिए हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।

Tripti Dimri संग रोमांस करता नजर आएगा ये साउथ स्टार? डायरेक्टर आनंद एल राय ने दिया बड़ा हिंट

इस समय तृप्ति डिमरी के सितारे सातवें आसमान पर हैं। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। बहुत जल्द वो राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं खबर थी कि तृप्ति साल 2013 में रिलीज हुई रोमांटिक ब्लॉकबस्टर रांझणा के सीक्वल में भी नजर आएंगी जिसे आनंद एल राय डायरेक्ट करेंगे।

फिल्म एनिमल के बाद से तृप्ति डिमरी के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगे हैं। विक्की कौशल के साथ बैड न्यूज के बाद कार्तिक आर्यन के साथ उनकी भूल भुलैया 3 और राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज के लिए तैयार है

तिरुपति लड्डू विवाद पर भिड़े दो दिग्गज एक्टर, सनातन धर्म को लेकर पवन कल्याण ने प्रकाश राज को दिया जवाब

लेकर दो दिग्गज एक्टर्स के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दरअसल प्रकाश राज ने कहा है कि इस मामले को उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण सेंसेशनल बना रहे हैं। वहीं पवन कल्याण ने कहा है कि वो सनातन धर्म को लेकर काफी गंभीर हैं।

विजयवाड़ा। तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर दो दिग्गज कलाकारों के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। दरअसल, तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले में 11 दिवसीय 'प्रायश्चित' कर रहे उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर दिग्गज कलाकार प्रकाश राज ने टिप्पणी की।

'वो तो पटाखा फोड़ने से भी डरता था, गोली कैसे चला सकता है', बदलापुर एनकाउंटर पर मां ने उठाए सवाल; पिता बोले- हत्या की जांच हो

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के परिजनों ने पुलिस की इस थ्योरी को गलत बताया जिसमें उसने पहले पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और उसकी मौत हो गई। आरोपी के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या की गई है उसकी जांच होनी चाहिए। वहीं इस मामले में अब राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है।

ठाणे। बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर उसके परिजनों ने सवाल उठाए हैं। बदलापुर कांड के आरोपी शिंदे के परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में उस पर कबूलनामा देने का दबाव बनाया था।

शौक से बड़ा कुछ नहीं... जितने में खरीदा फैंसी नंबर उतने में आ जाए एक लग्जरी गाड़ी, 16.5 लाख में बिका 0001

चंडीगढ़ में लोग गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर खरीदने के शौकीन हैं। लोगों में फैंसी नंबर खरीदने का ऐसा शौक है कि वे इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। रजिस्टरिंग एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी कराई गई नीलामी में फैंसी नंबरों से 22679000 रुपये का भारी राजस्व प्राप्त हुआ है। फैंसी नंबरों की नीलामी में सीएच 01-सीडब्लयू-0001 नंबर 16.5 लाख रुपये में बिका।

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल दाखिले में NRI कोटे का दायरा बढ़ाने वाली नोटिफिकेशन रद

 कोर्ट ने कहा कि यह धोखाधड़ी अब समाप्त होनी चाहिए। इस फैसले से पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा गया है। पंजाब सरकार ने एनआरआई कोटे से मेडिकल में दाखिले में करीबी रिश्तेदारों और उनके आश्रितों को शामिल कर लिया था।

Delhi Crime: बिहार के दो ड्रग तस्कर दबोचे गए, कूरियर के जरिए दिल्ली-NCR में सप्लाई करते थे गांजा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 116 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 58 लाख रुपये है। आरोपितों ने पकड़े जाने से बचने के लिए कूरियर के जरिए गांजा ले जाने का नया तरीका अपनाया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ कर रही है।