Skip to main content

देर रात घर में घुसा ऐसा जीव, जिसे देखकर दहल उठा परिवार; सोए बच्चों पर किया हमला तो मच गई अफरा-तफरी

मुंगेर जिले में देर रात अचानक एक खतरनाक जीव घर घुस गया। इसके बाद उसने बच्चों पर हमला तक कर दिया। बाल-बाल उनकी जान बच सकी। मुंगेर जिले के मोहली पंचायत की घटना है। घर में जीव के घुसने के बाद ग्रामीणों ने उसके जबड़े को रस्सी से बांध दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अगली सुबह ग्रामीणों ने मरे हुए घड़ियाल को गंगा में फेंक दिया।

मुंगेर। मुंगेर जिले में सदर प्रखंड की मोहली पंचायत स्थित बुद्धन मरर टीकारामपुर टोला निवासी सुजीत कुमार सिंह के घर में सोमवार की रात एक घड़ियाल घुस गया।

Durga Puja 2024: पंडाल और मूर्ति को लेकर आ गया पटना प्रशासन का नया निर्देश, DM-SP को मिला खास काम

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने दुर्गापूजा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्गापूजा पंडाल की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा नहीं रहनी चाहिए और प्रतिमा भी 20 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा आयुक्त ने सुदृढ़ विधि-व्यवस्था निर्बाध यातायात सीसीटीवी से निगरानी और ड्रोन से भीड़ पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

पटना। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा है कि दुर्गापूजा पंडाल की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने प्रतिमा भी 20 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं रखने का निर्देश दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट के लौटेंगे पुराने दिन! कोच कस्टर्न ने भरी हुंकार, खिलाड़ियों के सामने रखी 3 शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। इस टीम के पास एक से एक खिलाड़ी तो हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। टीम में गुटबाजी के खबरें भी हैं। इन सभी स्थितियों को दूर करने के लिए और सुधार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कनेक्शन कैम्प आयोजित किया था जिसमें कोच और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

IND vs BAN: लाल मिट्टी या काली मिट्टी? कैसी होगी कानपुर टेस्ट मैच में ग्रीन पार्क की पिच

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं बांगलादेश की कोशिश इस मैच को जीत बराबरी हासिल करने की होगी। सभी की नजरें इस स्टेडियम की पिच पर हैं। सभी के मन में सवाल है कि स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की होगी या काली मिट्टी की।

Bihar Jamin Survey: आसान भाषा में 'कैथी लिपि' के बारे में पढ़ें यहां, अमीन ने खुद बताई अंदर की एक-एक बात

Kaithi Lipi बिहार में भूमि सर्वेक्षण में उर्दू और कैथी लिपि में लिखे गए दस्तावेजों से परेशानी हो रही है क्योंकि अधिकांश कर्मचारियों और रैयतों को इन लिपियों का ज्ञान नहीं है। इससे विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। जानकार लोग अनुवाद के लिए मोटा पैसा ले रहे हैं। पहले दर्ज जमीन के दाखिल खारिज नहीं होने से भी समस्या हो रही है।

गाजियाबाद के बिल्डर की 14.89 करोड़ की संपत्ति जब्त, यूनियन बैंक से 22.20 Cr. का कर्ज लेकर रकम हड़पने का मामला

ईडी की खबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के बैंक फ्राड के मामले में गाजियाबाद के बिल्डर राजीव त्यागी व उसके बेटों की 14.89 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी ने यह कार्रवाई गाजियाबाद के साईं कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स व उसकी सहयोगी फर्माें द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 22.20 करोड़ रुपये का ऋण लेकर रकम हड़पने के मामले में की है।

यूपी में वक्फ से मुक्त कराई गई 96 बीघा जमीन, शासन को छह बिंदुओं पर भेजा गया सुझाव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में वक्फ संशोधन विधेयक पर की गई कार्रवाई देशभर में एक मिसाल बन सकती है। कड़ा धाम में 96 बीघा जमीन को वक्फ बोर्ड से मुक्त कराया गया है। इस मामले में एडीएम (न्यायिक) कोर्ट के फैसले पर शासकीय अधिवक्ता ने शासन को छह बिंदुओं पर सुझाव भेजे हैं जिनमें से कुछ को शासन ने स्वीकार कर लिया है।