Skip to main content

शाहजहांपुर में बीच सड़क गोलियां चलने से भगदड़, साले-बहनोई के झगड़े में बीच-बचाव को आए भाजपा नेता पर फायर झोंक

रुपये का लोन लेने के बाद साला अपने बहनाई से पैसे वापस मांग रहा था। कंबाइन गिरवी रख दी थी। रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई थी। थाना में विवाद बढ़ गया तो दोनों पक्ष बाहर की तरफ आ गए। इसी बीच भाजपा नेता बीच बचाव के लिए पहुंचे तभी एक राइफल से फायर हुआ।

शाहजहांपुर। रुपयों के विवाद में साले-बहनोई सोमवार को थाना के गेट पर भिड़ गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो एक पक्ष ने उन्हीं पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। वहां मौजूद पुलिसकर्मी वीडियो बनाने तक सीमित रहे।

Sultanpur Robbery Case: अनुज का भी किस्सा खत्म, अब अरबाज-फुरकान और अंकित की तलाश; सभी हैं एक लाख के इनामी

Sultanpur Robbery Case यूपी के सुलतानपुर में 28 अगस्त को सर्राफा व्यवसायी भरत जी सोनी की दुकान में दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी। इस मामले में वांछित अनुज प्रताप सिंह को उन्नाव में एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इससे पहले एसटीएफ ने मंगेश यादव को मार गिराया था। अब इस मामले में अरबाज फुरकान अंकित और एक अज्ञात की तलाश है।

कुमारी सैलजा या भूपेंद्र हुड्डा? सीएम फेस को लेकर जूझ रही कांग्रेस; हाईकमान ने दिया मान-सम्मान का भरोसा

Haryana Election हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस अपनी दिग्गज नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी दूर करने में कामयाब नहीं हो पाई है। सैलजा की नाराजगी के चलते मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना हरियाणा दौरा रद्द कर दिया। चुनाव नतीजों के बाद हाईकमान ने उनके राजनीतिक कद का पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिलाया है।

प्रीमियर से पहले Bigg Boss 18 से कटा TV की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का पत्ता, सलमान के शो में जाने से किया इनकार?

Bigg Boss 18 में एक टीवी एक्ट्रेस का नाम कन्फर्म बताया जा रहा था। छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू के किरदार से पॉपुलर हुईं इस एक्ट्रेस को लेकर चर्चा थी कि वह शो का हिस्सा बनेंगी। हालांकि उनके फैंस को अब झटका लग सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में एक्ट्रेस के सलमान खान के शो में शामिल न होने की खबर आई है।

नोएडा के स्कूल में एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है 'लापता लेडीज', अब दुनिया देख रही नितांशी गोयल का अभिनय

मुख्य भूमिका में अभिनय किया और उनकी फिल्म को सोमवार को आस्कर के लिए भेजा गया। वह अपने अभिनय का लोहा नोएडा के स्कूल में मनवा चुकी हैं। आइए नितांशी गोयल के सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नोएडा। आस्कर भेजी गई फिल्म लापता लेडीज की मुख्य अदाकारा नितांशी गोयल अपने अभिनय का लोहा नोएडा के स्कूल में मनवा चुकी हैं। प्रारंभिक शिक्षा के साथ अभिनय की बारीकियां नोएडा में ही सीखीं। यहां नितांशी अपने परिवार के साथ 8 से 10 वर्ष तक रहीं।

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में चल रही पुलिस के साथ मुठभेड़, 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है। जिला पुलिस बल के साथ ही डीआईजी बस्तर फाईटर एवं 206 वाहिनी कोबरा की और से संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मौके पर 30 से 40 नक्सलियों की मौजूदगी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

24 सितंबर 1948 को हुई थी Honda की शुरुआत, पिस्‍टन बनाने से लेकर गाड़ी और बाइक बनाने तक, ऐसे खड़ी हुई कंपनी

जापानी वाहन निर्माता Honda भले ही आज दुनियाभर में अपनी बेहतरीन कारें स्‍कूटर और मोटरसाइकिल बनाने के लिए अलग पहचान रखती है। लेकिन कंपनी की शुरुआत इंजन के पिस्‍टन बनाने से हुई थी। 76 साल का सफर पूरा करने वाली Honda ने किस तरह शुरुआत की थी। भारत में कंपनी ने कब एंट्री ली थी और पहली गाड़ी को कब लॉन्‍च किया था। आइए जानते हैं।