Skip to main content

हरियाणा में हार के बाद इनेलो ने भंग किया संगठन, अभय चौटाला ने बताया आगे का प्लान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन भंग कर दिया है। पार्टी नेता अब किसानों और जनता के बीच जाएंगे। बैठक में विधानसभा के लिए जमीन के बदले में जमीन देने का विरोध सहित चार प्रस्ताव पारित किए गए। अभय चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा का है और हम इसे किसी भी कीमत पर पंजाब को नहीं जाने देंगे।

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के बाद संगठन भंग कर दिया है। संगठन का पुनर्गठन कर पार्टी नेता किसानों और जनता के बीच में जाएंगे।

घर से बाहर संभलकर निकलें, आज होंगी 500 से ज्यादा शादियां; सड़कों पर लगेगा भारी जाम

गाजियाबाद सहित देशभर में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। अकेले गाजियाबाद में आने वाले 5 महीनों में 5000 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। 12 नवंबर को ही 500 से ज्यादा जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। रविवार से 500 शादियों के चलते सड़कों पर भारी जाम लगने की संभावना है। इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें।

कौन है ये एक्ट्रेस? जिसे Dharmendra ने बताया फैमिली की लाडली, थ्रौबैक तस्वीर की शेयर

60 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार अपनी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भला कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा के ही-मैन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और थ्रोबैक तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इस बीच उन्होंने 70 के दशक की एक फेमस एक्ट्रेस के साथ पुरानी फोटो को शेयर किया है।

IND vs AUS: 'अगर मैं उनकी जगह होता तो...', रोहित शर्मा के ब्रेक पर सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्‍नी ऋतिका ने बेटे को जन्‍म दिया। रोहित इसी वजह से अब तक ऑस्‍ट्रेलिया रवाना नहीं हुए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के ब्रेक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली का मानना है कि रोहित शर्मा को पर्थ में भारतीय टीम से जुड़ना चाहिए क्‍योंकि अब मुकाबला शुरू होने में समय बचा है।

दुनिया ने देखी भारत की ताकत, हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षा मंत्री ने कही ये बात

New hypersonic Missile भारत ने रविवार को लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के बाद भारत के सैन्य ताकत में इजाफा हुआ है। हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सचिव और DRDO अध्यक्ष ने टीम को बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने इस पल को ऐतिहासिक बताया है।

भारत रक्षा क्षेत्र में और मजबूत हुआ है। रविवार को भारत ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे साफ है कि सैन्य ताकत की दिशा में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण को एक अहम कदम बताया जा रहा है.

'लश्कर-ए-तैयबा का CEO बोल रहा हूं...' RBI को आया धमकीभरा कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Threatening call To RBI भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर डिपार्टमेंट को आज सुबह एक धमकी भरा कॉल आया है। कॉल करने वाले ने कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा का CEO बोल रहा है। इस कॉल के बाद रिजर्व बैंक के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर आज सुबह करीब 10 बजे एक कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने बोला कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है। इस कॉल के बाद बैंक के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

प्रदर्शनकारियों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- 'आरोपियों पर कार्रवाई करें, नहीं तो.

मणिपुर में जिरीबाम में 6 लोगों का शव मिलने के बाद से हिंसा का एक और दौर शुरू हो गया। अब प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनकी मांग है कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो। कार्रवाई नहीं होने पर इन्होंने सरकार से जनता के गुस्से का सामना करने की बात कही है।

मणिपुर के जिरीबाम में छह लोगों का शव मिलने के बाद से हिंसा भड़क गई है। अब नागरिक समाज समूहों ने सशस्त्र उग्रवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।