Anupamaa के सेट पर हुई बड़ी अनहोनी, हादसे में टीम के इस शख्स की हुई मौत, सदमे में स्टार कास्ट
छोटे पर्दे का मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस वक्त अभिनेत्री रुपाली गांगुली स्टारर इस धारावाहिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो के शूटिंग सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें एक टीम मेंबर की जान चली गई है।
शर्मनाक: तीन लाख में बेचा गया बच्चा बरामद, नानी समेत छह आरोपी गिरफ्तार
एक नवजात शिशु को तीन लाख रुपये में बेचने के मामले में जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चे को बरामद कर लिया गया है और उसकी नानी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में चार बिचौलिए और हावड़ा निवासी महिला खरीदार भी शामिल है। पुलिस ने 2.59 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। खरीदने वाली महिला के पति की तलाश जारी है।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान से शिअद प्रधान पद से हटने तक, सुखबीर बादल के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
श्री अकाल तख्त से तनखैया घोषित होने के बाद सुखबीर बादल ने शनिवार को पार्टी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर फायिरंग जैसी घटनाओं ने उन्हें आज इस स्थिति में पहुंचाया है। उन पर इस्तीफे का दबाव लगातार बढ़ रहा था। इस दबाव के कारण ही पार्टी दोफाड़ हो गई थी।
कौन है दाऊद इब्राहिम का करीबी हाजी सलीम? अमित शाह के प्लान ने PAK में बैठे ड्रग माफिया की उड़ाई नींद
हाजी सलीम को दाऊद इब्राहिम का खास बताया जाता है। वो D कंपनी के कामकाज पर भी निगरानी रखता है। हाजी सलीम पाकिस्तान में बैठकर ड्रग्स के इंटरनेशनल धंधों को अंजाम देता है। कई साल से हाजी सलीम पर NCB की नजर है। उसकी हजारों करोड़ की कंसाइनमेंट पकड़ी जा चुकी है। अमेरिका मलेशिया ईरान श्रीलंका मॉरीशस न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान सहित कई अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश में हैं।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और वांटेड स्मगलर हाजी सलीम (Haji Salim) के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्रेमी युगल ने ट्रेन के AC कोच में छिपने के लिए टीटीई को दिए रुपए, जीआरपी को थी उनके कारनामे की भनक; किया गिरफ्तार
नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन के बच्चे को चोरी करके ला रहे महिला और पुरुष को जीआरपी ने ट्रेन में गिरफ्तार किया है। बच्चा समेत दोनों को जीआरपी शाहजहांपुर के सुपुर्द किया गया है। महिला साजिया मुरादाबाद जिले के कांठ थानाक्षेत्र के नई बस्ती ईदगाह की जबकि पुरुष रोहित बांदा का रहने वाला है।
बरेली। निसंतान मॉलकर्मी महिला ने अपना घर बसाने के लिए दूसरी मां की गोद उजाड़ने का कदम उठा लिया। नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन का बच्चा चोरी कर वह प्रेमी के साथ लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।
प्रतापगढ़: बरात में DJ बजाने को लेकर जमकर हुई मारपीट, दो युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात हुई इस घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतापगढ़। बारातियों में हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात विदेशी लाल की बेटी की शादी थी। बरात में लुधियाना से भी कुछ रिश्तेदार आए थे।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 16: वीकेंड पर दिखा 'रूह बाबा' का रौद्र रूप, 16वें दिन फुर्र से उठा कलेक्शन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 16 हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 ने रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई रखी है। तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर इस मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है जो आपको सरप्राइज कर सकता है।
हॉरर कॉमेडी फिल्म के आधार पर निर्देशक अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जिसके दम पर कार्तिक आर्यन स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस से लेकर सिनेमाघरों तक शानदार प्रदर्शन भी कर के दिखाया है।