Skip to main content

असीम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने दिलाई शपथ

असीम कुमार घोष ने हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। घोष ने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया है।

चंडीगढ़। असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया। घोष (81) को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

IND vs ENG: नीतीश रेड्डी हुए सीरीज से बाहर, प्रमुख खिलाड़ी चौथे टेस्‍ट में नहीं कर पाएगा डेब्‍यू; BCCI ने जारी किया नया स्‍क्वॉड

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम की चोट ने टेंशन बड़ा दी है। टीम के 4 खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं। इनमें विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत तेज गेंदबाज आकश दीप अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। 

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले तो मानो भारतीय टीम को किसी की नजर ही लग गई। सीरीज में पहले ही 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम की चोट ने टेंशन बड़ा दी है। टीम के 4 खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं।

मुंबई में बड़ा हादसा टला; लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान, फटे तीनों टायर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया। लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए और वह कीचड़ भरे इलाके में चला गया। विमान मेन रनवे 27 से 16-17 मीटर दूर जाकर टैक्सीवे पर रुका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते बचा।

Bangladesh Air Force Plane Crash: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एअर फोर्स का F-7 प्लेन, कई लोगों की मौत की आशंका

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे से इलाके में दहशत फैल गई और स्कूल परिसर को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद चारों ओर धुआं और चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस हादसे में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई है। 

अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर जिला एवं महानगर कांग्रेस ने पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम किया

बरेली समाचार
बरेली: आज भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय रामपुर बाग, बरेली में मनाई। इस अवसर पर गोष्ठी में वक्ताओं ने अमर शहीद मंगल पांडे जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपने सारगर्वित ऐतिहासिक उद्गार व्यक्त किये।

सरकारी आदेश की अनदेखी: कांवड़ यात्रा के चलते घोषित अवकाश के बावजूद खुला हाशमी पब्लिक स्कूल, जाते दिखे बच्चे

संभल-चंदौसी आसफपुर 
कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन द्वारा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, बावजूद इसके फैजगंज बेहटा क्षेत्र स्थित हाशमी पब्लिक स्कूल शुक्रवार को खुला देखा गया। स्कूल में शिक्षण कार्य जारी रहा और बच्चे स्कूल आते-जाते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही स्कूल खुला हुआ था और बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। जबकि स्पष्ट आदेश के तहत सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए थे।