Skip to main content

केरल के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी

मौसम विभाग ने केरल के मलप्पुरम कोझीकोड वायनाड कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है जिससे यातायात बाधित हुआ है। एर्नाकुलम इडुक्की त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को केरल के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केरल में लगातार हो रही बारिश से कई कस्बों और इलाकों में जलभराव हो गया और इस कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

IND vs PAK Live Streaming: एक्शन में दिखेंगे युवराज और अफरीदी, ऐसे फ्री में देख सकते हैं भारत-पाक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के दूसरे सीजन का हाईवोल्टेज मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। जब एजबेस्टन में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम के साथ होगा। इंडिया चैंपियंस की कप्तानी युवराज सिंह के हाथों में है तो वहीं पाकिस्तान चैंपियंस टीम के कप्तान मोहम्मद हफीज हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के दूसरे सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। दूसरे सीजन का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। जब चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। क्रिकेट फैंस एक फिर युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी की तूफानी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाएंगे।

राज ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, MNS चीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर; क्या है वजह?

सुप्रीम कोर्ट में राज ठाकरे के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने भाषा विवाद को बढ़ावा देने वाले राज ठाकरे के भाषणों के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि राज ठाकरे ने हिंदी भाषियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए हैं जिससे विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ी है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। इस याचिका में भाषा विवाद को बढ़ावा देने वाले राज के भाषणों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का महाराष्ट्र पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है।

हार्दिक पांड्या का फिर हो गया ब्रेकअप, चंद महीने भी नहीं चला नया रिश्ता, दूसरी बार टूटा दिल

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का दिल एक बार फिर टूट गया है। नताशा स्टानकोविच के बाद एक और विदेशी लड़की ने पांड्या के दिल को तोड़ा है। ये रिश्ता ज्यादा पुराना नहीं था और न ही दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की थी। अब ब्रेकअप की खबरों पर भी दोनों अभी तक शांत हैं।

'हिंदुओं के कारण भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित', रिजिजू बोले- 'अगर मैं पाकिस्तान में होता...'

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित देश है क्योंकि हिंदू बहुसंख्यक हैं और वे सभी को पूर्ण स्वतंत्रता और सुरक्षा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित तंत्र पर अल्पसंख्यकों को लेकर गलत धारणा फैलाने का आरोप लगाया। रिजिजू ने तिब्बत म्यांमार और श्रीलंका से भारत आए शरणार्थियों का उदाहरण दिया।

'मोदी जी पांच जहाजों का सच क्या है', ट्रंप के दावों को लेकर राहुल गांधी बीजेपी पर हमलावर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रूकवाने के दावे से विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पांच लड़ाकू विमानों के मार गिराए जाने के ट्रंप के दावे पर स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के बहाने बिहार में चुनावी धांधली का आरोप लगाया है।

देवभूमि उत्तराखंड में बेनकाब हुआ छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट…एटीएस ने देहरादून में दो को दबोचा

देहरादून समाचार

धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर उर्फ जलालुद्दीन की जड़ें यूपी के बाद अब उत्तराखंड में दिखाई दीं हैं। यूपी एटीएस की टीम ने देहरादून के सहसपुर और डोईवाला क्षेत्रों से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गढ़वाल रेंज के आईजी ने एटीएस की छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस को और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।