Skip to main content

उत्तराखंड : यहां हफ्तेभर की खामोशी के बाद फिर गुलदार का आतंक

उत्तराखंड समाचार

हफ्तेभर की खामोशी के बाद फिर गुलदार का आतंक,कोठा गांव के हरीश के दो खच्चरों को मार डाला।

ग्रामीणों में भय का माहौल तो विभागीय कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी परेशानी।

मेहलचोरी (गैरसैंण)- विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचोरी न्याय पंचायत के कुनीगाड क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है ।पिछले सप्ताह भर की खामोशी के बाद एक बार फिर गुलदार ने दो खच्चरों को नजदीकी जंगल में मार डाला। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे कोठा गांव के तिमिलपानी निवासी हरीश राम पुत्र उदय राम के जंगल में चरने गए दो खच्चरों को गुलदार ने हमला कर मार डाला।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: रामनगर में तैयारियों को लेकर बैठक, नकल रोकने पर दिया जोर

रामनगर समाचार

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के लिए रामनगर में शनिवार को अहम बैठक हुई। बोर्ड ने इस बार 21 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

रामनगर: हल्द्वानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो की गंभीर हालत

रामनगर/ऊधम सिंह नगर समाचार 

रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम गैबुआ के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।